सांची में 28 और 29 नवंबर को होगा ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम

नसीम खान

सांची ,,, भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, मैत्री और मानवता के संदेश को कला एवं संस्कृति के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन रायसेन एवं महाबोधि सोसायटी ऑफ श्रीलंका के सहयोग से सुप्रतिष्ठित महाबोधि महोत्सव का आयोजन भव्य और दिव्य रूप में किया जा रहा है।
यह महोत्सव 28 एवं 29 नवंबर 2026 को सांची स्थित बुद्ध जन्मभूमि पार्क (पुराना विश्राम भवन परिसर) में प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से आयोजित होगा। इसमें देश-विदेश के कलाकारों की सहभागिता रहेगी।
संचालक, संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि ‘कलाओं में बौद्ध विचार पर एकाग्र’ भावभूमि पर केंद्रित यह महोत्सव बौद्ध दर्शन, लोकसंस्कृति, संगीत, नृत्य और साहित्य का अनूठा संगम है। इसके माध्यम से भगवान बुद्ध के विचारों की सार्वकालिक प्रासंगिकता को कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
श्रीलंका और जापान के कलाकार अपनी पारंपरिक लोककलाओं एवं गायन प्रस्तुतियों से दर्शक-श्रोताओं को विभिन्न देशों की बौद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराएंगे। यह आयोजन भारत और अन्य बौद्ध परंपरा से जुड़े देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करेगा।

28 नवंबर को श्रीलंका के कलाकार और सायली कांबले का भक्ति गायन
महोत्सव के प्रथम दिवस 28 नवंबर को श्रीलंका के कलाकारों द्वारा लोकनृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही पंचशील सांस्कृतिक मंच, अशोक पाटिल, भोपाल के निर्देशन में नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति होगी। वहीं, मुंबई की सुविख्यात गायिका सायली कांबले एवं समूह द्वारा बौद्ध एवं भक्ति गायन की सुरमयी प्रस्तुति दी जाएगी।
29 नवंबर को बुद्ध केंद्रित नृत्य-नाटिका और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
महोत्सव के दूसरे दिन 29 नवंबर को श्रीलंका एवं जापान के कलाकारों द्वारा लोकनृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस अवसर पर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर केंद्रित जातक कथा ‘वृत्तिनाशक’ पर आधारित नृत्य-नाटिका विशेष आकर्षण होगी, जिसकी प्रस्तुति चिल्ड्रन्स थिएटर अकादमी, भोपाल द्वारा दी जाएगी।
द्वितीय दिवस का एक अन्य प्रमुख आकर्षण अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें जगदीश सोलंकी (कोटा), ममता शर्मा (आगरा), अंकिता सिंह (वाराणसी), प्रख्यात मिश्रा (लखनऊ), विनम्र सेन सिंह (प्रयागराज), धर्मवीर धरम (दिल्ली), लक्ष्मण नेपाली (रायसेन) एवं रवीन्द्र शर्मा (ग्वालियर) अपनी काव्य रचनाओं से साहित्यिक रसधारा प्रवाहित करेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    राहुल गांधी के भोपाल मार्च की तैयारी को लेकर सांची में होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

    नसीम खान सांची,,, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के भोपाल में प्रस्तावित मार्च कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सांची में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।यह बैठक…

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने दाहोद में मत्स्य पालन गतिविधियों का लिया जायजामत्स्य बीज उत्पादन प्रक्रिया की ली जानकारी, जलाशय में किया मत्स्य बीज संचयन

    नसीम खान रायसेन,कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने शनिवार को दाहोद में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत निर्मित पॉण्ड बायोफ्लॉक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के भोपाल मार्च की तैयारी को लेकर सांची में होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

    राहुल गांधी के भोपाल मार्च की तैयारी को लेकर सांची में होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होगा ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होगा ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने दाहोद में मत्स्य पालन गतिविधियों का लिया जायजामत्स्य बीज उत्पादन प्रक्रिया की ली जानकारी, जलाशय में किया मत्स्य बीज संचयन

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने दाहोद में मत्स्य पालन गतिविधियों का लिया जायजामत्स्य बीज उत्पादन प्रक्रिया की ली जानकारी, जलाशय में किया मत्स्य बीज संचयन

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्राम लुलका में जैविक खेती का किया निरीक्षणकृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना अंतर्गत संचालित जैविक खेती गतिविधियों का लिया जायजास्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर आजीविका गतिविधियों की ली जानकारी

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा औबेदुल्लागंज जनपद के ग्राम लुलका में शासकीय स्कूल के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले समूह की सदस्यों से चर्चा की।

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा औबेदुल्लागंज जनपद के ग्राम लुलका में शासकीय स्कूल के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले समूह की सदस्यों से चर्चा की।

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने ग्राम नकतरा में दुग्ध सहकारी समिति के सदस्यों एवं पशुपालकों से संवाद किया। उन्होंने दुग्ध उत्पादन की मात्रा और पशुओं की संख्या सहित पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों की ली जानकारी।