नसीम खान
सांची,,, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के भोपाल में प्रस्तावित मार्च कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सांची में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।
यह बैठक रविवार, 22 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे सांची चौराहे के पास, भोपाल रोड स्थित संघमित्रा रिसोर्ट में होगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सांची की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी श्री शैलेंद्र पटेल और चारों विधानसभाओं के विधानसभा प्रभारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में जिला समन्वय समिति, जिला कार्यकारिणी, नगर व ब्लॉक अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक कांग्रेस और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की गई है, ताकि मार्च कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की जा सके।





