नसीम खान
सांची,,, आगामी 26 नवंबर को जबलपुर में होने वाली कांग्रेस की रैली एवं 12 दिसंबर को भोपाल में इंडिया गठबंधन की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई।स्थानीय संघमित्रा रिसोर्ट में संपन्न हुई इस बैठक में जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी शैलेंद्र पटेल ने कहा कि यह रैली प्रदेश की जनता की आवाज बुलंद करने का एक बड़ा माध्यम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जबलपुर ले जाने का आह्वान किया।
सांची विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ. जी.सी. गौतम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि ब्लॉक और बूथ स्तर पर जनसंपर्क तेज किया जाए, ताकि क्षेत्र से ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण सिंह, लाड़ले भाई, गौतम यादव, शकील पटेल, साहिद अंसारी, अमृत बाबू नरवारे, हकीम उद्दीन मंसूरी, भूरा शर्मा, मुशर्रफ कुरैशी, इंद्रेश राठौर, पिरसोतम लोधी, बबलू पठान, बंटी जैन, वसीम कुरैशी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और अंकित महतो ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
वक्ताओं ने एकजुट होकर राहुल गांधी की जबलपुर रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने की अपील की। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा और वाहनों की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।
इस बैठक में जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





