नसीम खान संपादक
सांची,,, बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों को देखने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री उन्होंने किसानों से चर्चा की एवं उन्हें हरसंभव सरकार से सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया ।
जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी अपने विधानसभा क्षेत्र पग्नेश्वर मेढकी का दौरा किया तथा बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों को पैदल खेतों में पहुंचकर देखा इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रभावित किसान उपस्थित थे उन्होंने किसानों से चर्चा की एवं कहा इस मुश्किल घड़ी में सरकार किसानों के साथ है उन्होंने किसानों को ढांढस बंधाया तथा कहा हर संभव किसानों को सहायता दिलाई जाएगी उन्होंने किसानों से कहा आप बिल्कुल चिंता न करें सरकार आपके साथ खडी है उन्होंने उपस्थित प्रशासन के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए तथा कहा तत्काल सर्वे किया जाये एवं सर्वे में नुकसान उठाने वाले किसानों को छूटना नहीं चाहिए । इस अवसर पर राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।






