राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर –नगर क्षेत्र में भाजपा का स्थापना दिवस मना! जहां बड़ी संख्या में जुटे भाजपा के युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को याद कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए!
भाजपा का स्थापना दिवस नगर सहित ग्रामीण अंचलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर धूमधाम से मनाया ! भाजपा का स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम नगर के रिवरव्यू में मनाया गया !जहां भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं उनके सहयोगी रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को याद करते हुए भारतीय जनता पार्टी कैसे और कब अस्तित्व में आई इस पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए ! इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ने झंडा वंदन करते हुए राष्ट्रगान गाया एवं भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ! किशोर रामानी, कन्हैयालाल गोर सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे !
नसीम खान संपादक






