गॉवों में विकास कार्यक्रमों तथा योजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन- जिला पंचायत अध्यक्ष

नसीम खान संपादक

निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराएं
जिला पंचायत की सामान्य सभा एवं प्रशासकीय समिति की बैठक सम्पन्न

रायसेन,,
जिला पंचायत रायसेन की सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने गॉवों में किए जा रहे विकास और निर्माण कार्यो, योजनाओं की प्रगति सहित शासकीय गतिविधियों की जनपद पंचायतवार समीक्षा करते हुए कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के चहुॅमुखी विकास के लिए अनेक विकास कार्यक्रम और योजनाएं संचालित की जा रही हैं। हम सभी का दायित्व है कि इन विकास कार्यक्रमों तथा योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र ग्रामीण तक पहुंचे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा निर्माण कार्यो तथा योजनाओं की प्रगति के बारे में अवगत कराया गया।
बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने प्रगतिरत नलजल प्रदाय योजनाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा अप्रारंभ योजनाओं का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था हेतु की गई तैयारियों की भी जानकारी लेते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार हैण्डपम्पों में राइजर पाईप बढ़ाए जाएं तथा सिंगल फेस मोटर पम्प स्थापित कर पेयजल प्रदायगी सुनिश्चित की जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत 757 नलजल प्रदाय योजनाओं में से 179 पूर्ण हो गई हैं, 344 प्रगतिरत हैं, 161 योजनाओं में कार्य प्रारंभ होना है। जिले में 1570 शालाओं में तथा 585 आंगनवाड़ियों में नल से जल प्रदाय किया जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने गांवों में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि पात्र परिवारों को निर्धारित मात्रानुसार गुणवत्तापूर्ण राशन नियमित वितरित हो, यह सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी गॉवों के भ्रमण के दौरान उचित मूल्य दुकानों भी निरीक्षण करें। बैठक में बताया गया कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 498 शासकीय उचित मूल्य दुकाने हैं। जिले में 30 नवीन ग्राम पंचायतों एवं पूर्व से रिक्त एक पंचायत सहित कुल 31 पंचायतों में दुकान आवंटन की कार्यवाही प्रचलित हैं।
बैठक में मप्र डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जिले में कुल 9749 समूहों में एक लाख 9 हजार 185 महिलाएं हैं। इस वर्ष 1216 समूहों में 15881 महिलाएं जोड़ी गई हैं। जिले में कुल 8214 समूहों का बैंक लिंकेज कराया गया है। वर्तमान वर्ष में 2028 समूहों का सीसीएल किया गया है। जिले में कुल 8574 समूहों को रिवाल्विंग फंड राशि 1109.96 लाख रू एवं 4089 समूहों को सामुदायिक निवेश राशि 3629.39 लाख जारी की जा चुकी है। स्व-सहायता समूहों की सदस्यों द्वारा रूरल मार्ट, दीदी कैफे, आजीविका कैंटीन का संचालन, उपाज्रन कार्य, उपार्जन कार्य, किराना दुकान, हैण्डलूम, ब्लाक पेंटिंग, नर्सरी निर्माण, नलजल योजना संचालन सहित अन्य आजीविका गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने कहा कि यह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है तथा महिलाओं की आर्थिक समृद्धि को आधार देने वाली योजना है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक पात्र महिला का ऑनलाईन आवेदन भरा जाए तथा योजना का लाभ दिया जाए। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने बताया कि जिले सम्पूर्ण जिले में अभी तक एक लाख 60 हजार से अधिक महिलाओं के ऑनलाईन फार्म भरवाए गए हैं। कैम्प लगाने के साथ ही डोर टू डोर जाकर भी महिलाओं के आवेदन भरे जा रहे हैं। शीघ्र ही निर्धारित लक्ष्य अनुसार सभी पात्र महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन भरे जाने का कार्य पूर्ण हो जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा आवास प्लस, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं तथा विकास कार्यो की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    नसीम खान रायसेन,कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से…

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    नसीम खान रायसेन, कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत बेगमगंज विकासखण्ड के मरखेड़ा टप्पा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मरखेड़ा टप्पा में शिविर सम्पन्ननवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रामीणों से किया संवाद सीएम हेल्पलाईन और लोक सेवा गारंटी प्रकरणों का हुआ निराकरणग्रामीणों को स्वामित्व सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ किए वितरित