अभी गर्मी पूरे शवाब पर भी नहीं आई के पेयजल का गंभीर खतरा खड़ा हो गया।

नसीम खान संपादक
पर्यटक स्थल पर दो दिन में एक बार पेयजलापूर्ति
सांची,,,यह नगर एक विश्व विख्यात स्थल के रूप में विख्यात है यहां विकास सहित सुविधा की बड़ी बड़ी बाते सुनने देखने को मिल जाती है परन्तु जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है कि अभी गर्मी अपने पूरे शवाब पर भी नहीं पहुंची थी के पेयजल का गंभीर संकट दिखाई देने लगा है नगर परिषद ने अब दो दिन में एक बार जलापूर्ति का नियम बना डाला । जिससे नगर में त्राहि-त्राहि मचने लगी है।
जानकारी के अनुसार यह स्थल एक जाना पहचाना स्थल है यहां देश सहित विश्व भर से लोग इस स्थल की ऐतिहासिकता से रूबरू होने आते जाते रहते हैं वैसे तो इस स्थल पर विकास के नाम पर करोड़ों रुपए फूंक दिए गए तथा विकास की बड़ी बड़ी बाते देखने सुनने में आती रहती है बावजूद इसके जमीनी हकीकत अपनी अनेक समस्याओं की गिरफ्त में जकड़े होने की बयां कर रही है एक ओर इस नगर में जल की कोताही नहीं सुनने मिलती इसके बाद भी अभी गर्मी ने अपना रूप दिखाया भी नहीं था कि लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है इतना ही नहीं तथा नगर परिषद प्रशासन ने भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए आधे नगर को जलापूर्ति दो दिन में एक बार कर दी जबकि आधे प्रभावशाली नगर में हर दिन जलापूर्ति सुचारू चल रही है जिससे एक बार फिर नगर परिषद की कार्यप्रणाली नगर में चर्चित हो गई है दो दिन में एक बार होने के बाद भी जलापूर्ति का समय सुनिश्चित कर दिया गया है इसमें कभी कर्मचारियों की लापरवाही तो कभी बिजली की आंखमिचौली से लोगों को पेयजल आपूर्ति गड़बड़ा जाती है इसके साथ ही कभी कभी दो दिन में मिलने वाली जलापूर्ति में पाइप लाइन फुटने से भी बाधा खड़ी हो जाती है जबकि प्रभावशाली लोगों के लिए न तो कटौती न ही कोई समय सीमा ही रहती है जिससे कारण सड़कों पर आसानी से सैकड़ों लीटर पानी बह जाता है । एक तरफ कटौती तो दूसरी तरफ जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति सार्वजनिक स्थलों पर होती है वहां लोगों को अपने वाहनों की आसानी से धुलाई करते देखा जा सकता है यहां प्रशासन नतमस्तक बनकर रह जाता है जिससे नगर की जलापूर्ति से आम आदमी प्रभावित होता दिखाई देता है परन्तु बत्तर हालात के चलते जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से बचते दिखाई दे जाते हैं जिसका खामियाजा लोगों को भुगतने पर मजबूर होना पड़ता है। जबकि नगर के कुओं का तो अस्तित्व ही खत्म हो चुका है साथ ही नगर में सैकड़ों की संख्या में लगाये गये हेण्डपंपो का अस्तित्व भी लगभग समाप्त हो चुका है जिससे लोगों को पानी के लिए यहां वहां भटकने पर मजबूर होना पड़ता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नसीम खानसांची,,, रेलवे स्टेशन मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नगर परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा