महाविद्यालय में सुचारू रूप से संचालित हो रही परीक्षाएं*

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा शहर में संचालित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय शक्ति सहित जिले के अन्य शासकीय महाविद्यालयों में परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। आपको बता दें महाविद्यालय में इस वर्ष 2023 में ऑफलाइन परीक्षाएं विगत 3 साल के बाद हो रही हैं , इसके पहले कोरोना के कारण ऑनलाइन के माध्यम से ही छात्र – छत्राओं की परीक्षाएं विश्वविद्यालय द्वारा ली जाती रही हैं । महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बताया कि इस सत्र में हर विषय के पेपर कठिन आ रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्य / वरिष्ठ केंद्राअध्यक्ष डॉ.श्रीमती शालू पाहवा ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालयीन परीक्षाएं 27 मार्च 2023 से 31 मई 23 तक चलेगी। महाविद्यालय में परीक्षाएं तीन पालियों में संचालित हो रही हैं जिसमें बीएससी ,बीए ,बीकॉम, एवं बीएड की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं , इस वर्ष B.Ed की परीक्षाओं के लिए भी सेंटर जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में बनाया गया है, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्य/ वरिष्ठ केंद्राअध्यक्ष श्रीमती डॉ.शालू पाहवा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 तक कोई भी नकल का प्रकरण नहीं बना है । महाविद्यालय में परीक्षाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए दूसरे विद्यालयों के अध्यापकों की भी सेवाएं ली जा रही है, इस वर्ष महाविद्यालय में नियमित छात्र-छात्राओं की संख्या 789 है ,इसी प्रकार प्राइवेट छात्र-छात्राओं की संख्या 1566 है इसी प्रकार बी एड के विद्यार्थियों की संख्या 201 है । शक्ति के जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के अलावा अन्य शासकीय महाविद्यालय में भी परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं ।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पहल : छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ के लिए 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा की होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

  • By admin
  • June 22, 2026
  • 2 views
री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।