ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बनाएंगे बेहतर : विधायक चंद्रपुर और सक्ती कलेक्टर के मौजूदगी में जिला आरएमए संघ ने लिया प्रण

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

सक्ती :- आर एम. ए .(ग्रामीण चिकित्सा सहायक) संघ सक्ती द्वारा वार्षिक अधिवेशन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय राम कुमार यादव जी विधायक चंद्रपुर ,विशिष्ट अतिथि माननीय श्रीमती नूपुर राशि पन्ना IAS कलेक्टर जिला सक्ती, विशेष आमंत्रित अतिथि,डॉक्टर सूरज सिंह राठौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सक्ती ,श्रीमती अर्चना तिवारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक सक्ती उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि माननीय रामकुमार यादव जी विधायक चंद्रपुर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त आर एम ए डॉक्टर्स का कार्यों का प्रशंसा करते हुए सभी आरएमए डॉक्टरों को इस महत्वपूर्ण कार्यो का निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं ज्ञापित किये।विशिष्ट अतिथि श्रीमती नूपुर राशि पन्ना आईएएस कलेक्टर जिला सक्ती इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी आर एम ए डॉक्टर को मोटिवेशनल स्पीच देकर सभी का मनोबल बढ़ाएं उन्होंने कहा स्वास्थ्य अमला के समस्त अधिकारी कर्मचारी में समर्पण एवं सेवा का भाव होना चाहिए और जिला सक्ती के समस्त स्वास्थ्य अमला को अच्छे कार्य करने हेतु शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि आगे भी हमें मिलकर बहुत सारे काम करने हैं। इसके पश्चात विशेष आमंत्रित अतिथि डॉक्टर सूरज सिंह राठौर सीएमएचओ सक्ती इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त आर एम ए को शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि 2008 में आर एम ए केडर की पदस्थापना छत्तिसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में की गई थी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आरएमए की पदस्थापना की गई थी । आर एम ए के पदस्थापना के बाद समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सफल संचालन पीएचसी स्तर पर होने लगा। स्वास्थ्य सूचकांकों में भी वृद्धि आई है तथा स्वास्थ्य विभाग अपनी उपलब्धियां को हासिल करने में सफल रहा है , इसके पश्चात कार्यक्रम के अंत में आर एम ए संघ जिला सक्त के अध्यक्ष कमल किशोर कौशिक जी एवं सचिव श्री धनेश कुमार साहू जी के द्वारा अतिथियों को मोमेंटो प्रदान कर आभार व्यक्त किए इस कार्यक्रम में समस्त आर एम ए जिला सक्ती उपस्थित रहे।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बेटियों और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

लोकेशन : जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़संवाददाता : दिलेश्वर चौहान मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख रुपये से अधिक का गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : दिलेश्वर सिंह चौहान (छत्तीसगढ़ ) जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिर्रा थाना पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़