नसीम खान संपादक
एशियन डेवलपमेंट बैंक के विशेषज्ञों ने किया सांची जल प्रदाय परियोजना का दौरा भोपाल|एशियन डेवलपमेंट बैंक के जापान से आए निदेशक नोरियो सैटो और विवेक विशाल ने सांची में निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र साइट का अवलोकन किया और परियोजना की जानकारी ली .इस अवसर पर एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधियों ने निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया. एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधियों के साथ मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के प्रमुख अभियंता श्री दीपक रत्नावत, मुख्य अभियंता श्री विजय कुमार गुप्ता ,परियोजना अधिकारी श्री चौबे , परियोजना प्रबंधक श्री राघवेंद्र सिंह सहित परियोजना सलाहकार फर्म के विशेषज्ञ और संविदा कार के प्रतिनिधि मौजूद रहे .उल्लेखनीय है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से पर्यटन नगरी सांची में जल प्रदाय परियोजना पर कार्य किया जा रहा है.






