–राघवेंद्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर, ग्राम चौरा निवासी अशोक धुर्वे के तीनों बच्चों को परिजन द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र सुलतानपुर लाया गया जहां तीनों बच्चों को को जहर खाना बताया गया !
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरा निवासी अशोक धुर्वे के 3 पुत्र एवं पुत्रियां जहर खाने की स्थिति में अस्पताल लाया गया जिसमें किरण 18 वर्ष राजकुमारी 15 वर्ष एवं अभिजीत 12 वर्ष बताया जा रहा है जिसमें किरण एवं राजकुमारी की हालत जहर खाने से सीरियस बताई जा रही है वही नाबालिक अभिजीत जहर कैसे खाया या किसी ने खिलाया यह तीनों बताने की स्थिति में नहीं है! प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर से तीनों को रायसेन जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है !
वही ग्रामीण चोरा निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के 2 दिन दिन पहले अशोक धुर्वे द्वारा भी जहर खाने का समाचार सामने आया था !
तीनों बच्चों की एक साथ जहर खुरानी का मामला संदिग्ध नजर आ रहा है की बच्चों ने स्वयं जहर खाया या उन्हें किसी के द्वारा खिलाया गया है ! यह पुलिस के लिए जांच का विषय बन गया है !
नसीम खान संपादक






