नगर में इन दिनों बंदरों का आतंक घरों पर करते उछल कूद। ऐतिहासिक स्थल से संबंधित बेखबर।

नसीम खान संपादक
सांची,,,इन दिनों नगर में बंदरों ने अपने पांव पसार लिए हैं तथा सार्वजनिक स्थानों सहित घरों पर बंदरों की उछलकूद लगी रहती है जिससे घरों में छोटे छोटे बच्चों पर हमले का खतरा मंडराता नजर आता है इस मामले में न तो वनविभाग न ही संबंधित विभाग ही सुध लेने की जहमत उठा पा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार नगर में इन दिनों बंदरों ने अपने पांव पसार लिए हैं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी आये दिन सड़क पार करते दिखाई देते हैं जबकि बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही लगी रहती है जिससे दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है इसके साथ ही बसस्टेंड परिसर में भी पेड़ों पर बंदरों की उछलकूद जारी रहती है यही हाल रेलवे स्टेशन का भी बना हुआ है रेलवे स्टेशन पर भी बंदरो की धमाचौकड़ी आसानी से दिखाई दे जाती है बावजूद इसके नगर के घरों पर बंदरों की उछलकूद से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है बंदरों के झुंड के झुंड घरों पर उछल कूद करते दिखाई पड़ जाते हैं लोग बंदरों को भगाने का प्रयास करते दिखाई देते हैं इतना ही नहीं घरों में घुसने का भी भय बना रहता है जिससे घरों में छोटे छोटे बच्चों पर बंदरों के दांत किडकिडाने से भयभीत हो जाते हैं इन बंदरों में अधिकांश मादा भी अपने छोटे छोटे बच्चों को पेट पर लिपटाए उछल कूद करते रहते हैं इतना ही नहीं स्तूप परिसर पर तो जंगल होने के कारण बिना भय के बंदर लोगों के आसपास भी दिखाई दे जाते हैं जिससे कभी कभी पर्यटकों को भी भयभीत होना पड़ता है परन्तु इन बंदरों की असंख्य तादाद तथा धमाचौकड़ी से संबंधित विभाग तो पूरी तरह अनजान बने रहते हैं तथा इन बंदरों से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं वहीं वनविभाग जिसके अंतर्गत यह जंगली पशु आते हैं इसके जिम्मेदार पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं इस ऐतिहासिक स्थली पर जंगली बंदरों पर लगाम लगाने न तो विभाग का कोई कर्मचारी न ही किसी अधिकारी को ही सुध लेने की फुर्सत मिल पाती है जिससे इन जंगली बंदरों पर अंकुश लगाया जा सके तथा पर्यटक एवं नगर वासियों से इन बंदरों का भय दूर किया जा सके। तथा घरों पर उछल कूद से लोगों को नुक्सान भी उठाना पड़ता है इनपर लगाम लगाने वाले कोई भी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।