विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर नहीं सुधर पा रहा बिजली का ढर्रा।

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो इस स्थल पर चौबीस घंटे बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखी जानी थी परन्तु अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिजली समस्या से लोगों को जूझना ही पड़ता है बावजूद इसके इस नगर की ऐतिहासिकता को भी मंडल अधिकारी धता बताने में पीछे नहीं दिखाई दे रहे जिससे लोगों को आये दिन बिजली की आंखमिचौली से जूझना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार नगर वैसे तो एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है इसके साथ ही नगर में अमूल्य धरोहर सहेज कर रखी गई है जिससे इस स्थल की सुरक्षा और बढ़ जाती है इसलिए इस स्थल को एक संवेदनशीलत स्थल के रूप में भी जाना जाता है इसी प्रसिद्धि एवं ऐतिहासिकता को ध्यान में रखते हुए विद्युत नियामक आयोग ने भी वर्षों पूर्व इस स्थल को जहां बिजली कटौती से मुक्त रखा गया था साथ ही स्पष्ट कर दिया गया था कि इस स्थल पर चौबीस घंटे बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखी जानी चाहिए बावजूद इसके विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने अपने ही नियामक आयोग के निर्देश को ताक पर रखते हुए लापरवाही बरतनी शुरू कर दी तब बिजली इस स्थल पर कब चली जाये कहा नहीं जा सकता तथा कब लौटे यह भी कहना मुश्किल पड़ रहा है जिससे इस स्थल पर बिजली की बेतहाशा आंखमिचौली का खामियाजा जहां नगर वासियों को भुगतना पड़ रहा है वहीं यहां आने वाले पर्यटकों को भी इस समस्या का खामियाजा भुगतने पर मजबूर होना पड़ रहा है वहीं इस स्थल की सुरक्षा की अनदेखी हो रही है बताया जाता है पूर्व में इस स्थल पर बिजली खंभों पर डले तार हटाकर मंडल द्वारा घटिया केविल डाल दी गई जिससे इस घटिया केविल की गुणवत्ता भी कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है तब नगर में डाली गई घटिया केविल कब आग उगलने लगे तथा लोगों को भयभीत करने लगे कहा नहीं जा सकता इन केविल में फाल्ट कब हो जाये कोई निश्चित नहीं रहता इतना ही नहीं मंडल के जिम्मेदार इससे भी बेखबर बने हुए हैं कि अनेक स्थानों पर केविल जमीन स्तर पर दिखाई दे जाती है जिससे बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता अनेक बार नागरिकों ने ऐसे मामलों में मंडल अधिकारियों के संज्ञान में ला दिया परन्तु लापरवाह अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं दिखाई दे रहा है अधिकारी मात्र अनाप-शनाप बिलों की वसूली तक ही सिमट कर रह गए हैं वसूली के बावजूद सुविधा उपलब्ध कराने में असफल साबित हो चुके हैं न ही लोगों को संतोष जनक उत्तर से ही संतुष्ट कर पाते हैं इस बिजली से न केवल अंधेरा रहता है बल्कि नगर परिषद द्वारा नगर वासियों को जलप्रदाय भी प्रभावित होने से लोगों के सामने पेयजल समस्या खड़ी हो जाती है तथा नगर भी अंधेरे की चपेट में जकड़ जाता है ऐसे मामले अनेक बार मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के भी संज्ञान में लाये जा चुके हैं परन्तु न कोई देखने न कोई सुनने वाला ही मंडल में दिखाई दे रहा है तब इस ऐतिहासिक स्थल पर समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ता है जबकि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी कर रहे हैं बावजूद इसके ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले पा रहा है जिससे लोगों बिजली व्यवस्था की चरमराई समस्या से जूझते दिखाई दे रहे हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा