जिले में मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में उद्योगपतियों की बैठक संपन्न

नसीम खान संपादक
बेरोजगारों को ट्रेनिंग के साथ हर महीने मिलेंगे 8 से 10 हजार रूपये

रायसेन,मुख्यमंत्री सीखो और कमाओं योजना के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में एसोसिएशन आफ आल इण्डस्ट्रीज मण्डीदीप कार्यालय में उद्योगपतियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें योजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई । शिक्षित बेरोजगार युवा एवं युवतियों के लिये योजनांतर्गत पंजीयन दिनांक 07 जून 2023 से प्रारम्भ हो रहे हैं । इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यकाल के दौरान ट्रेनिज युवक युवतियों को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 8 से 10 हजार रूपये स्टायफण्ड के रूप में प्रदान किये जाएँगे ।
इस योजना को लेकर जहाँ शिक्षित युवाओं में उत्साह है तो वहीं युवाओं को ट्रेनिंग देने वाले उद्योग संचालकों व व्यावसायिक संस्थानों को भी इस योजना का इंतजार है क्योंकि बेरोजगारों को ट्रेनिंग देने वाले संचालकों को अपने तरफ से सिर्फ 25 प्रतिशत राशि देना होगा बाकी 75 प्रतिशत राशि सरकार देगी ।
इस योजनाके अंतर्गत मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 12वीं अथवा आईटीआई या उससे उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा / युवतियॉ पात्र होंगे । इस योजना की अधिकतम जानकारी के लिये आवेदक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र / आईटीआई / जिला रोजगार कार्यालय अथवा एम पी आनलाईन से सम्पर्क कर सकते हैं। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में श्री राजीव अग्रवाल अध्यक्ष एसोसिएशन आफ आल इण्डस्ट्रीज मण्डीदीप एवं अन्य पदाधिकारी के साथ लगभग 70 उद्योगपति पुलिस अधीक्षक रायसेन, अनुविभागीय अधिकारी गौहरगंज, श्री कैलाश मानेकर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डीदीप, श्री आर के सुनोरिया महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायसेन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा