नसीम खान संपादक
सांची,,, विगत दिनों लाडली उत्सव मां तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत खेल कल्याण विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा चयनित दो बालिकाओं की मानसी जोशी एवं कुमारी तानिया वर्मा हुसैनी वाला बाघा बॉर्डर पंजाब भेजा गया था तब दोनों बालिकाओं ने वार्डर पर पहुंच कर सेना के जवानों से मुलाकात की थी तथा सीमा पर चलने वाली गतिविधियों को करीब से जाना था तथा अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी सुरक्षा में तैनात रात दिन हमारी सुरक्षा करने वाले जवानों से भेंट की थी यह कार्यक्रम एक जून से छः जून तक चलाया गया इस योजना अंतर्गत प्रदेश भर से एक सौ बीस बालिकाओं ने भ्रमण किया था सांची से पहुंची बाघा बॉर्डर से लौटने पर कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने उन्हें बधाई दी एवं सांची पहुंचने पर महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी श्रीमती साधना राय एवं पर्यवेक्षक ऊषा वैले सहित अन्य कर्मचारियों ने दोनों बालिकाओं का स्वागत किया तथा बाघा बॉर्डर पर चलने वाली गतिविधियों की जानकारी ली ।






