कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

वसीम कुरैशी

फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में दी गई जानकारी

रायसेन,
फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार 01 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि को दृष्टिगत रखते हुए फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। जिसमें 01 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि के अनुसार पंजीयन से शेष रहे मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु पुनरीक्षण होना है।
कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि पुनरीक्षण गतिविधियां दो भागों में पूर्ण की जाएगीं, जिससे निर्वाचक नामावली बन सके। उन्होंने एक अक्टूबर के मान से निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने हेतु द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि बीएलओ द्वारा 25 मई से 23 जून 2023 तक घर-घर जाकर सत्यापन किया जाना है। इसके पश्चात मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण/पुनर्व्यवस्था, नामावली/इपिक में विसंगतियों को दूर करना, आवश्यक होने पर निर्वाचक नामावली में धुंधली, खराब गुणवत्ता और विनिर्देषन तथा गैर मानवीय छवियों को प्रति स्थापित करके अच्छी गुणवत्ता वाली तस्वीरों को सुनिष्चित करने हेतु छवि गुणवत्ता में सुधार की अवधि 24 जून से 24 जुलाई 2023 तक निर्धारित की गई है। इसके साथ ही खण्ड/भागों की पुनर्रचना और मतदान केन्द्रों के खण्ड/भाग की सीमाओं के स्थान के प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रूप देना तथा मतदान केन्द्रों की सूची का अनुमोदन प्राप्त करना एवं कंट्रोल टेबल को अद्यतन करने का कार्य भी 24 जून से 24 जुलाई 2023 तक की अवधि में किया जाएगा। आयोग के निर्देषानुसार प्रारूप 1-8 की तैयारी, एक अक्टूबर के संदर्भ में पूरक और एकीकृत ड्राफ्ट रोल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक तैयार किया जाएगा।
बैठक में अपर कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वृंदावन सिंह ने पुनरीक्षण गतिविधियां के संबंध में अवगत कराया कि आयोग के निर्देषानुसार एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाषन 02 अगस्त को, दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 02 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक निर्धारित है। विषेष कैम्प 12 अगस्त, 13 अगस्त, 19 अगस्त तथा 20 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। दावें और आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर तक किया जाएगा। नामावली के हेल्थ पैरामीटर को जांचना और अंतिम प्रकाषन के लिए आयोग के अनुमति प्राप्त करने तथा डाटाबेस को अपडेट करना, परिषिष्टों को मुद्रित करने की अवधि 29 सितम्बर निर्धारित है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाषन 04 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा