अंबिकापुर छत्तीसगढ़
रिपोर्टर गिरिजाशंकर देवांगन बसंतपुर
एक युवती ने शनिवार को अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल में हंगामा करते हुए अस्पताल की महिला स्टाफ पर भी पत्थर मारा।काफी देर तक हंगामा चलता रहा ।वह युवती 108 एम्बुलेंस के नीचे बार बार लेटी जा रही थी ।अस्पताल सहायता केंद्र में पदस्थ महिला पुलिस कर्मी द्वारा युवती को पकड़ा गया ।
खबरों के मुताबिक एक युवती को सिर में गंभीर चोट लगी थी ।जिसे 108 संजीवनी एक्सप्रेस के द्वारा शनिवार को दोपहर को अस्पताल पहुंचाया गया ।अस्पताल पहुचते ही युवती ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया ।उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह युवती अस्पताल से बार बार बाहर निकल कर 108 एम्बुलेंस के नीचे बार बार लेटी जा रही थी ।और उसे बार बार वहां से निकाला जा रहा था ।

काफी देर तक हंगामा चलता रहा ।वह युवती महिला स्टाफ के ऊपर भी पत्थर बरसा रहा था ।बडी मशक्कत के बाद महिला पुलिस ने युवती को पकड़ कर अस्पताल में भर्ती कराया ।






