नसीम खान संपादक
रायसेन,
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को सुचारू रूप से सम्पादित कराने के लिए नोडल अधिकारियों की निर्वाचन की तैयारी के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने स्वीप की गतिविधि, जेंडर रेशो, ईपी रेशो, वोटिंग प्रतिषत पर चर्चा की तथा सभी नोडल अधिकारियों को सौंपें गए दात्यिवों के अनुरूप आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को सुचारू रूप सम्पादित कराने के निर्देष भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वृंदावन सिंह सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।






