न बारिश हवा न तूफान फिर भी गर्मी में बिजली व्यवस्था भंग । पेयजलापूर्ति हो रही प्रभावित।

नसीम खान संपादक
सांची,,,जब जब हवा तूफान बारिश होती है तब तब तो हवा के इशारे पर ही बिजली घंटों के लिए गायब हो जाती है परन्तु बिजली कर्मचारी अधिकारी इस स्थल की प्रसिद्धि से अनभिज्ञ बनकर बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने में सफल नहीं रह पाते हैं इसका खामियाजा नागरिकों सहित पर्यटकों को भी भुगतना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार यह स्थल विश्व में अपनी पहचान बनाये हुए हैं इस कारण इस स्थल की महत्ता बढ़ गई है साथ ही यह स्थल सांची विधानसभा क्षेत्र माना जाता है इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी जो इन दिनों आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी विजय को लेकर इसलिए आशान्वित दिखाई देते हैं कि पिछले उपचुनाव में उन्होंने प्रदेश भर में रिकॉर्ड मतों से अपनी विजय पताका फहराई थी । तथा इस बार फिर चुनावी तैयारी में जुटे रहकर अपने क्षेत्र में विकास के दावे तथा योजनाओं की सफलता के दावे मतदाताओं को गिनाने में पीछे नहीं दिखाई दे रहे हैं परन्तु जमीनी हकीकत अपनी कहानी स्वयं बयां कर विकास एवं सुविधाओं को धता बताने में पीछे नहीं हैं कहने को तो यह नगर एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल है परन्तु यहां सुविधा के लिए लोगों को भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है इस स्थल पर जब जब बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है जब थोड़ी सी हवा आंधी तूफ़ान बारिश का सिलसिला शुरू होता है तब बिजली का न आने का ठिकाना रहता है न जाने का तब बिजली व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो कर रह जाती है अब जब इतनी भयावह गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया तब भयावह गर्मी में इस बिजली से लोगों का जनजीवन तो अस्त व्यस्त हो गया। बल्कि इस गर्मी में नगर परिषद द्वारा संचालित पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह भंग हो जाती है तब नागरिकों को तो गर्मी के साथ पेयजल के गंभीर संकट से गुजरने पर मजबूर होना पड़ता है तब लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जब एक ओर सरकार ने बैंकिंग व्यवस्था सहित सभी सरकारी दफ्तरों के कामकाज आनलाइन कम्प्युटीकृत कर डाले तब बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने से ठप्प पड़ जाते हैं जिसका सीधा असर दूरदराज से आने वाले लोगों को भी भुगतना पड़ता है बल्कि इस ऐतिहासिक स्थली पर देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी खामियाजा भुगतने पर मजबूर होना पड़ता है जिससे इस स्थल की छवि देश विदेश में बिगड़ जाती है इतना ही नहीं इस बिजली विभाग की मनमानी का खामियाजा तब और भुगतना पड़ता है जब मंडल में बैठे अधिकारी कर्मचारी मनमाने बिजली बिल थमा कर लोगों को परेशानी में डाल देते हैं जिससे लोगों को बिजली विभाग के चक्कर काटने मजबूर होना पड़ता है बिजली विभाग द्वारा नगर में बिछाये गये केविल की घटिया गुणवत्ता जिससे मंडल के अधिकारी बारे न्यारे होकर आते जाते रहे परन्तु इस स्थल पर बिछाने वाली घटिया केविल की पूछ परख वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जरूरी नहीं समझी जाती जिससे इस स्थल पर घटिया केविल जब चाहे धू-धू कर लो पकड़ने लगती है जिससे नगर वासियों में भी भय व्याप्त हो जाता है अनेक बार अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद भी कोई रूझ बूझ नहीं हो सकी । जबकि इस स्थल को स्वयं विद्युत नियामक आयोग चौबीस घंटे बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश दिए परन्तु इस स्थल पर तैनात बिजली अधिकारी कर्मचारीयों की मनमानी के आगे नियामक आयोग की भी नहीं चल सकी तथा लोगों के ऊपर मनमाने बिलों का बोझ होने के बाद भी लचर व्यवस्था से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है तब इस स्थल की समस्या से न तो प्रशासन न ही शासन सुध लेने में आगे बढ़ पा रहा है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़