जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

नसीम खान संपादक

आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न

रायसेन,
आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस सह बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री दुबे द्वारा आयोग के दिशा-निर्देश से अवगत कराते हुए अधिकारियों को निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री दुबे ने सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति, विद्युत, पेयजल, शौचालय, रैम्प, मोबाईल नेटवर्क, फर्नीचर सहित 14 बिन्दुओं की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरकर जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों का डाटा अपडेट किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा अभी डाटा अपडेट नहीं किया है, वह यथाशीघ्र अपडेट कर दें। डाटा अपडेट नहीं करने पर संबंधितों का वेतन रोके जाने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किए जाने के भी निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वृंदावन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।