रायसेन पुलिस ने 10 चोरियों का किया खुलासा:चोरी हुआ दस लाख का सामान भी बरामद

, वसीम कुरैशी रिपोर्टर

नाबालिग सहित तीन चोर गिरफ्तार,सैर सपाटे और रईसों की तरह ऐशोआराम की जिंदगी ने बना डाला शातिर चोर कबूल किया चोरों ने

रायसेन।रायसेन सिटी की पॉश कालोनियों ने दर्जनों चोरी की बेख़ौफ वारदातों को अंजाम देने वाले चोर गिरोह को पकड़ने में कोतवाली थाना पुलिस को सफलता हासिल कर ली है।शहर के सूने घरों को रैकी के बाद निशाना बनाकर लोहे की रॉड से ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन सदस्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में रायसेन पुलिस को सफलता मिली।

पत्रकार वार्ता के माध्यम से एसपी विकाश कुमार शाहवाल एएसपी अमृत मीणा सहित पुलिस महकमे के
अधिकारियों ने इन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि शहर की पॉश कालोनियों में शुमार शीतल सिटी,मुखर्जी नगर, पटेल नगर, अवन्तिका कालोनी, हटोर मोहल्ला, भारत नगर, तजपुरा, तहसील कालोनी, घाटमपुरा में दिन एवं रात्रि के समय चोरी की वारदातें करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि इन शातिर चोरों से 10 लाख रुपए कीमत का चोरी किया गया माल भी बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ने बताया कि वर्ष 2023 में शहर के विभिन्न इलाकों में इन बदमाशों ने सूने घरों में चोरी की वारदात कर जेवरात व नगदी रुपए चोरी किए थे। पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना, एजेके रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रायसेन मनोज सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर इन चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने आरोपी देवेंद्र मिश्रा पिता गोपाल मिश्रा उम्र 20 साल निवासी वार्ड 4 रायसेन , सचिन पेशकार पिता महेश पेशकार उम्र 22 साल निवासी तालाब मोहल्ला एवं एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर जब इनसे सख्ती से पूछताछ की तो इन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इन्होंने सूने मकानों में चोरी की करीब दस वारदात करना स्वीकार किया है।चोरों ने पुलिस अफसरों को यह भी बताया कि बड़े शहरों में घूमने फिरने महंगे मोबाईलों के शौक और ऐशोआराम की जिंदगी जीने की नीयत ने उन्हें चोर बना डाला।चोरों ने चोरी का माल अपने घरों में छिपाकर रखा था। जहां से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात एवं दो मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों द्वारा चोरी की नगद राशि में बैंक का सवा लाख रुपए भी जमा किया गया। जिसकी जानकारी आरोपियों के बैंक खाते से मिलने पर उनके बैंक खाते बंद कराने हेतु बैंक को सूचित किया गया है।
मास्टर माइंड देवेंद्र मिश्रा भी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा….
एसपी शाहवाल ने आगे बताया कि इन सभी घटनाओं का मास्टर माइंड देवेंद्र मिश्रा है, जो सूने मकानों में वारदातों को अंजाम देता था। साथ ही एसपी विकास कुमार शाहवाल ने लोगों से अपील की है कि अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।