कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा वाले विभागीय पत्रों तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारी पूरी लगन, निष्ठा और मेहनत से अपने दायित्वों, कार्यो को सम्पादित करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए विभागवार लंबित शिकायतों, निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही तथा ग्रेडिंग की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित ना रहे। निर्धारित समयाविध में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निराकरण किया जाए। उन्होंने जिला अधिकारियों को भी कार्यालय स्तर पर सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे शिविरों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री दुबे ने निर्देश दिए कि इन शिविरों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता हो तथा पात्रतानुसार हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाए। बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, लोक निर्माण विभाग, महिला बाल विकास, जनजातीय कार्य विभाग, पंचायत ग्रामीण विकास, पीएचई सहित अन्य विभागों की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, डीएफओ श्री विजय कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

नसीम खान

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।