देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर
महामहिम राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम 03 जनवरी को दीवानगंज में होगा
रायसेन,
जिले के सांची विकासखण्ड की ग्राम पंचायत दीवानगंज में महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में 03 जनवरी को प्रातः 11 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित होगा। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में दीवानगंज में आयोजित कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन हेतु की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






