लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री पटेल विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में हुए शामिल

देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर

रायसेन,
प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गूगलवाडा तथा उदयपुरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत धौलश्री और पचामा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर सम्पन्न हुआ।
उन्होंने शिविरों में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित हो रहा है, लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। केन्द्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरण के साथ ही ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे कि जो पात्र नागरिक योजनाओं के लाभ से शेष रह गए हैं। उन्हें भी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाकर नागरिकों के जीवन में बदलाव आ रहा है, उनका आर्थिक विकास हो रहा है। शिविरों में राज्यमंत्री श्री पटेल द्वारा अनेक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधक बने परेशानी का कारण, मुख्य द्वार पर नए स्पीड ब्रेकर की मांगविद्यालय का गेट बदला, लेकिन पुराने गतिअवरोधक जस के क ई बार ह़ो चुकी दुर्घटना।जस तस; रहवासियों की बढ़ी मुश्किलें

    नसीमखान सांचीसांची,,,सांची से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए गतिअवरोधक अब स्थानीय रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। विद्यार्थियों की…

    राजस्व कार्यालयों के शत-प्रतिशत ISO प्रमाणीकरण वाला प्रदेश का पहला जिला बना रायसेन

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन जिला अब प्रदेश का ऐसा पहला जिला बन गया है जहाँ के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालय अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन द्वारा ISO प्रमाणित हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधक बने परेशानी का कारण, मुख्य द्वार पर नए स्पीड ब्रेकर की मांगविद्यालय का गेट बदला, लेकिन पुराने गतिअवरोधक जस के क ई बार ह़ो चुकी दुर्घटना।जस तस; रहवासियों की बढ़ी मुश्किलें

    बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधक बने परेशानी का कारण, मुख्य द्वार पर नए स्पीड ब्रेकर की मांगविद्यालय का गेट बदला, लेकिन पुराने गतिअवरोधक जस के क ई बार ह़ो चुकी दुर्घटना।जस तस; रहवासियों की बढ़ी मुश्किलें

    राजस्व कार्यालयों के शत-प्रतिशत ISO प्रमाणीकरण वाला प्रदेश का पहला जिला बना रायसेन

    राजस्व कार्यालयों के शत-प्रतिशत ISO प्रमाणीकरण वाला प्रदेश का पहला जिला बना रायसेन

    जिले में मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य पूर्ण

    जिले में मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य पूर्ण

    नेशनल लोक अदालत में 1725 प्रकरणों का हुआ निराकरण 99144803/- रुपये की समझौता राशि

    नेशनल लोक अदालत में 1725 प्रकरणों का हुआ निराकरण 99144803/- रुपये की समझौता राशि

    अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

    अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

    सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा नेता श्री संजोडी सिंह के आवास पहुंचीं।

    सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा नेता श्री संजोडी सिंह के आवास पहुंचीं।