जिले की मतदाता सूची में दर्ज हों सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के नाम- कलेक्टर श्री दुबे

देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों तथा उनके निराकरण संबंधी कार्यवाहियों की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित ना रहे, शिकायत प्राप्त होते ही नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि जिले में पदस्थ सभी शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों का नाम जिले की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। वर्तमान में 06 जनवरी से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिन अधिकारियों, कर्मचारियों के नाम जिले की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वह प्राथमिकता से यहां की मतदाता सूची में नाम जुड़वा लें।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे ने सभी अधिकारियों को उनके कार्यालयों में रिक्त पदों की जानकारी स्थापना शाखा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालय में लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों की भी समीक्षा कर शीघ्र निराकरण की कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास, राजस्व, जनजातीय कार्य विभाग, पीएचई सहित अन्य विभागों की गतिविधियों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज अग्निवंशी सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

नसीम खान

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा