सांची विधायक डॉ चौधरी ने किया दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ

नसीम खान
30 जनवरी से 28 फरवरी तक जारी रहेगा दस्तक अभियान का द्वितीय चरण

रायसेन,
जिले में 30 जनवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा जिला अस्पताल में बच्चों को दवाई पिलाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि पांच साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के स्तर को ठीक रखने के उद्देश्य से दस्तक अभियान द्वितीय चरण 30 जनवरी से शुरू किया गया है। अभियान 28 फरवरी तक जारी रहेगा। सॉची विधायक डॉ चौधरी ने बताया कि अभियान में एएनएम, आशा और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का संयुक्त दल घर-घर जाकर 5 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच कर बीमारियों की पहचान करेगें। साथ ही उचित उपचार करवाना भी सुनिश्चित करेगें। इसके अलावा इस अवधि में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा अभियान भी संचालित कर छोटे बच्चों में होने वाले दस्त रोग की पहचान प्रबंधन और उपचार के विषय में लोगों को जानकारी दी जाएगी। बच्चों में होने वाले निमोनिया की त्वरित पहचान करने, प्रबंधन करने और रेफरल के विषय में भी परिवारों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही सांची विधायक डॉ चौधरी द्वारा बच्चों को दवा पिलाई गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया।
सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन 30 जनवरी से किया जा रहा है। जो 28 फरवरी तक जारी रहेगा। द्वितीय चरण के आयोजन के दौरान स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी अमले द्वारा 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों का विटामिन ‘ए’ अनुपूरण एवं दस्तक अभियान प्रथम चरण में 6 माह से 5 वर्ष के चिन्हित एनीमिक बच्चों में डिजिटल हीमोग्लोबनोमीटर से हीमोग्लोबिन की फालोअप जांच एवं प्रबंधन की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ अनिल ओड सहित अन्य चिकित्सक तथा आमजन उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़