जनकल्याणकारी योजनाओं का सभी पात्र हितग्राहियों को मिले लाभ- कलेक्टर श्री दुबे

नसीम खान

बैठक सह वीसी में कलेक्टर ने की जनकल्याण शिविरों तथा आयुष्मान कार्ड की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने जिले में जनकल्याण शिविरों के आयोजन, 70 प्लस नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य तथा राजस्व महाअभियान 3.0 की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जनकल्याण शिविरों के आयोजन की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामों तथा निकायों में जनकल्याण शिविरों के आयोजन की तिथियों का समुचित प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे कि अधिक से अधिक नागरिकों इनका लाभ मिले।
कलेक्टर श्री दुबे ने वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ से कहा कि जनकल्याण शिविरों में अधिक से अधिक नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज किया जाए और उनका नियमानुसार त्वरित निराकरण भी किया जाए। कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में 70 प्लस वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाने की गति धीमी ना हो। विगत दिवसों में आयुष्मान कार्ड बनाने में संख्या में कमी आई है, इसमें तेजी लाई जाए। जल्द से जल्द जिले में सभी 70 प्लस वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत राजस्व प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा तथा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज अग्निवंशी सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित खण्डस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में मानसून की शुरुआत और मौसम में आए बदलाव के साथ विकास कार्यों ने भी गति पकड़नी शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर परिषद के वार्ड…

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग रायसेन के सहयोग से सामाजिक संस्था अजंता ललित कला समाज कल्याण समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल