खान आसिफ ग्यारसपुर
ग्यारसपुर :- ग्यारसपुर के जनपद पंचायत भवन के सभागार में लायंस क्लब ग्यारसपुर की बैठक आयोजित की गई जिसमें लायंस क्लब विदिशा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में लायंस क्लब ग्यारसपुर की कार्यकारिणी गठित की गई । विदिशा से पधारे श्री सी एल गोयल, अशोक कोठारी, जी एस चौहान, विनेश त्रिपाठी ने बैठक में मार्गदर्शक दिया । इस अवसर पर लायन्स क्लब ग्यारसपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।






