सांची में जल संकट: घटते जलस्तर और बढ़ते संकट का संकेत ।प्रशासन ने नहीं की तैयारी ।

नसीमखान

सांची ,,नगर मे लगातार घटते जलस्तर के कारण क्षेत्र की जलापूर्ति प्रणाली बुरी तरह प्रभावित हो रही है। पहले जहां कुओं के माध्यम से जलापूर्ति होती थी, वहीं अब कुएं धीरे-धीरे लुप्त हो चुके है इसके बाद, सरकार ने हैण्डपम्पों की व्यवस्था की थी, जो कुछ हद तक जलापूर्ति में सहायक थे, लेकिन अब वे भी खत्म होने की कगार पर हैं। इसके परिणामस्वरूप, अब क्षेत्र की जलापूर्ति केवल नलो पर ही निर्भर रह गई है।
इस नगर मे जलस्तर में निरंतर गिरावट के कारण सांची के निवासियों के लिए पेयजल संकट एक गंभीर समस्या बन रहा है। यही कारण है जब प्रशासन को प्रतिदिन के स्थान पर अब दो दिन में एक बार ही जलप्रदाय करना पड रहा है प्रशासन के जलप्रदाय के प्रयासों के बावजूद भी जल की बर्बादी की स्थिति भी बनी हुई है। सडकों पर बहते जल को देखकर यह स्पष्ट होता है कि पानी की सही उपयोगिता और संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
यह स्थिति जलसंसाधनों के संकट को उजागर करती है, और यह समय की मांग है कि प्रशासन और स्थानीय निवासियों दोनों को मिलकर पानी बचाने के उपायों को गंभीरता से अपनाना होगा। पेयजल संकट के इस दौर में सांची में जल का सही प्रबंधन न केवल प्रशासन की जिम्मेदारी है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य बनता है।हालांकि प्रशासन द्वारा अनेक बार नगर वासियों को जल बचाने एवं जल की कीमत समझने एनाउंसमेंट किया गया परन्तु गंभीर जलसंकट से बेफिक्र नगर वासी जल की बचत करने से बेफिक्र होकर सडको पर जल बहाते आसानी से दिखाई दे जाते है हालांकि प्रशासन भी जल बचाने लगाम कसने असफल हो रहा है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश