ज्ञान दान अभियान – किताबें दान करें, जरूरतमंद विद्यार्थियों का जीवन संवारेंसामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र भोजपुर में मप्र एसआरएलएम सीईओ तथा जिला पंचायत सीईओ की उपस्थिति में अभियान का शुभारंभ

नसीमखान

रायसेन,
मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की सीईओ श्रीमती हर्षिका सिंह तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए एक नवीन पहल की गई है। शुक्रवार को औबेदुल्लागंज विकासखण्ड में मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र भोजपुर में ’ज्ञान दान अभियान’ का शुभारंभ समूह की महिलाओं द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराना है। इस अभियान के तहत, लोग ’पुरानी और उपयोग में न आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें’ दान कर सकते हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने इस नवीन पहल के बारे में बताया कि कई प्रतिभाशाली छात्र ’अध्ययन सामग्री की कमी के कारण’ अपनी तैयारी पूरी नहीं कर पाते। आपकी एक छोटी सी पहल किसी के ’सपनों को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नागरिक यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी पुस्तकें, स्कूल और कॉलेज स्तर की शैक्षणिक पुस्तकें, सामान्य ज्ञान एवं संदर्भ पुस्तकें दान दे सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि आपका पुस्तक दान किसी छात्र के ’भविष्य को रोशन कर सकता है। इच्छुक व्यक्ति सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र भोजपुर विकाशखण्ड ओबेदुल्लागंज जिला रायसेन संग्रहण केंद्र में पुस्तकें जमा कर सकते हैं। उन्होंने सभी से अपने मित्रजनों, परिवार और सहकर्मियों को इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने हेतु कहा है। ज्ञानदान अभियान के माध्यम से हम सब मिलकर शिक्षा को सबके लिए सुलभ बना सकते है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर आजीविका मिशन ओबेदुल्लागंज विकाशखण्ड प्रबंधक जितेंद्र चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी, औबेदुल्लागंज जनपद शिक्षा केन्द्र के अधिकारी, शिक्षकगण तथा स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठनों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश