सांची विकास की राह पर, शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

नसीमखान सांची

सांची,,, विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धरोहरों की नगरी सांची अब तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रही है। सरकार की योजनाओं और स्थानीय प्रशासन की सक्रियता से क्षेत्र में कई अहम परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, जिनसे न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा बल्कि पर्यटन को भी नया आयाम मिल सकेगा।
सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण जारी।
सांची में करोड़ों की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सीएम राइज स्कूल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह भवन लगभग दो हजार छात्रों की शिक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है। विद्यालय के निर्माण से सांची और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा।
नाले के निर्माण से मिलेगा जलभराव से छुटकारा।
नगर परिषद सांची अंतर्गत लगभग पौने तीन करोड़ रुपए की लागत से बड़े नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। इस नाले के बन जाने से वर्षा के मौसम में घरों में घुसने वाले पानी की समस्या से निजात मिलेगी और नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।नागरिकों को अब बारिश का खामियाजा नहीं भुगतना पड़ेगा।
सांची रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य जोरों पर है। करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से इस स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए स्टेशन की वास्तुकला में बौद्ध कला का समावेश किया जा रहा है। इसमें द्वितीय प्रवेश द्वार, आगमन-प्रस्थान भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांगजनों के लिए रैम्प व शौचालय, अत्याधुनिक प्रतीक्षालय, चौड़ा फुट ओवरब्रिज और हार्ड लेवल प्लेटफॉर्म जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
पर्यटकों को बढ़ावा देने की तैयारी, लेकिन ट्रेन स्टॉपेज बढ़ाना जरूरी।
रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना से सांची में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की संभावना है। लेकिन वर्तमान में ट्रेनों के ठहराव की कमी से पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को असुविधा होती है। ऐसे में आवश्यक है कि रेलवे इस ऐतिहासिक स्थल की महत्ता को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों का स्टॉपेज सुनिश्चित करे। हालांकि अनेक बार ट्रेन स्टापेज की मांग हेतु रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों सहित मंत्रियों को भी ज्ञापन सौपे जा चुके है बडी संख्या में आपडाउनर्स व्यापारी नगर परिषद प्रशासन महाबोधि सोसायटी द्वारा मांग की गई परन्तु ट्रेन स्टापेज नहीं मिल सके ।जबकि यह रेलवे स्टेशन रायसेन जिले का एक मात्र रेलवे स्टेशन है यहां से जिले भर के लोग दूरदराज क्षेत्रों की यात्रा करते हैं तथा बडी संख्या में विदेशी पर्यटकों को भी आना जाना लगा रहता है ट्रेन स्टापेज न होने से पर्यटकों को विदिशा भोपाल रेलवे स्टेशन से आना जाना करना पड़ता है जिससे पर्यटकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ तो पडता ही है बल्कि पर्यटकों के साथ अनहोनी की घटनाओं का अंदेशा भी रहता है ।इस स्थिति में स्टेशन का कायाकल्प तो किया जा रहा है परन्तु ट्रेन स्टापेज की सुविधा से यह विश्व विख्यात पर्यटक स्थल अछूता बना हुआ है ।रेलवे प्रशासन को इस कायाकल्प के साथ ट्रेन स्टापेज की व्यवस्था भी सुचारु बनाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।जिससे नगर वासियों जिले वासियों सहित देशी विदेशी पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    नसीम खानसांची,,, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवंबर माह की 28-29 तारीख को बौद्ध वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं तथा स्तूप परिसर मे स्थित बौद्ध मंदिर एवं…

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी