गेंहू फसल कटाई उपरांत नरवाई नहीं जलाने हेतु किसान भाईयों से अपील

नसीमखान

रायसेन ,
जिले के किसानों से नरवाई/फसल अवशेष नहीं जलाने की कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा अपील की गई है।
कृषकों द्वारा अपनी सुविधा के लिए गेंहू फसल की कटाई पश्चा्त खेत में आग लगाकर गेंहू के डंटलों को नष्ट किया जाता है जिससे व्यापक अग्नि दुर्घटनायें एवं जन धन की हानि होने की संभावना रहती है । जिससे मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्राभाव पडता है।
सैटेलाइट मॉनिटरिंग के माध्यम से प्राप्त सूचना अनुसार जिले में प्रतिदिन नरवाई में आग लगाने की दुर्घटनायें प्रदर्शित हो रही है। जो कृषि एवं पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत ही नुकसानदायक है। साथ ही पशुओं के लिए भूसा, चारा की उपलब्धता में भी कमी हो रही है। किसान भाईयों से अपील की गई है कि गेंहू कटाई पश्चात खेत की नरवाई का उचित प्रबंधन करें जैसे- रोटावेटर चलाकर नरवाई को खेत में मिला दे जिससे मिटटी की उर्वरक क्षमता बढेगी, स्ट्रारीपर द्वारा भूसा बनाकर मवेशियों के लिए उपयोग किया जा सकता है एवं बेलर मशीन से नरवाई के बंडल बनाकर पशु चारा एवं ईंधन आदि उपयोग किया जा सकता है। किसानों से अनुरोध है कि एक से दो ट्रॉली भूसा बनवाकर जिले में संचालित गौशालाओं में दान करने से पशुओं के आहार में उपयोग हो सकता है। ग्रीष्म मौसम में मूंग लगाने वाले किसान भाई हैप्पीेसीडर एवं सुपर सीडर के माध्यम से सीधी बुआई कर सकते है।

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    नसीमखान सांचीसांची:विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण…

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    नसीमखान सांची बकायादारों को नोटिस जारी, भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी। सांची,,, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान