गांव-गांव में परोसी जा रही अवैध शराब, सांची समेत कई क्षेत्रों में माफिया का बोलबाला।

नसीमखान
सांची,, स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग की चुप्पी से महिलाओं में गहरा आक्रोश बढने लगा है नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों तक शराब माफिया ने अपने पांव पसार लिये हैं शराब माफिया पूरी तरह बेलगाम हो चुका है जिसका खामियाजा गरीब वर्ग भुगतने पर मजबूर है।
जानकारी के अनुसार इन दिनों शराब माफिया ने नगर को तो अपनी चपेट में ले ही लिया है तथा इस पवित्र बौद्ध ऐतिहासिक पर्यटक स्थल की छवि बिगाडने का मन बना लिया है । इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों तक घर घर शराब परोसने का कारोबार तेजी से बढ गया है एवं सांची और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों—गुलगांव, उचेर, ऐरन, चिरोली, आमखेड़ा, ढकना, चपना सहित दर्जनों गांव—इन दिनों अवैध शराब कारोबार के शिकंजे में फंसे हुए हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि शराब माफिया अब गांव-गांव अपने वाहनों से घर-घर शराब की आपूर्ति कर रहे हैं। इस अवैध धंधे से सबसे अधिक परेशानी घरेलू महिलाओं को हो रही है, जिनके घर उजड़ने की नौबत आ चुकी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब माफिया के आगे पुलिस और आबकारी विभाग दोनों ही नतमस्तक हो चुके हैं। माफियाओं को खुली छूट मिलने के चलते क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
शराब दुकान पर मनमानी कीमतें, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की उड़ रही धज्जियां।
सांची नगर में एक ही दुकान के नाम पर दो शराब दुकानें संचालित की जा रही हैं, जहां रेट सूची न दर्शाकर मनमानी कीमतों पर शराब बेची जा रही है। शराब शौकीन लूटे जाने को मजबूर हैं और इसके पीछे एक मजबूत संगठित नेटवर्क बताया जा रहा है, जो सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है।
महिलाएं कर चुकी हैं कई बार विरोध, सरकार और प्रशासन बने हैं मूकदर्शक
ग्रामीण महिलाओं ने कई बार सड़कों पर उतर कर शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन न तो सरकार ने संज्ञान लिया और न ही स्थानीय प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई की। इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल पर खुलेआम शराब का खेल जारी है, जो न केवल सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे भी सक्रिय माफिया, गरीब वर्ग हो रहा सबसे अधिक प्रभावित
राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे क्षेत्रों में भी शराब माफिया सक्रिय हैं, जहां गरीब और दैनिक मजदूरी करने वाला वर्ग अपनी मेहनत की कमाई शराब में गंवा रहा है। नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे इन लोगों के कारण उनके परिवारों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इतना ही नहीं एक ओर सरकार ने शराब दुकानों के आसपास अहाते बंद करने के निर्देश जारी किए थे परन्तु स्थिति जस की तस बनी हुई है इसके साथ ही शाम होते ही शराब दुकानों पर नशैडियो का मेला लगने लगता है जिससे शराब के शौकीन अपने वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही खडे कर अपने शौक पूरे करने लगते है जिससे वाहन चालकों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ती है तथा वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो ती है इसके साथ ही अनेक बार लोग दुर्घटना का शिकार भी बन चुके है इस ओर से पुलिस भी पूरी तरह बेखबर बनी हुई है । कहीं न कहीं शराब माफिया एवं पुलिस की मिलीभगत पर भी सवाल खड़े हो रहे है । जब जब शराब के शौकीन लोगो से शराब माफिया से बहस होती है तब शराब माफिया के पालतू गुर्गे भी हाथापाई करने सामने आ जाते है ।
समाप्ति पर एक सवाल: आखिर कब जागेगा प्रशासन?
अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन और सरकार इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाएंगे, या फिर यह अवैध कारोबार यूं ही गांवों की जड़ें खोखली करता रहेगा?

  • editornaseem

    Related Posts

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    नसीम खानसांची,,,दीपावली पर्व की खुशियां अब बाजारों में भी दिखाई देने लगी हैं। गुरुवार को साप्ताहिक हाट बाजार में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही थी। धनतेरस के पहले…

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    नसीम खानसांची,,, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवंबर माह की 28-29 तारीख को बौद्ध वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं तथा स्तूप परिसर मे स्थित बौद्ध मंदिर एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया