रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग
शहडोल जयसिंहनगर जल गंगा संवर्धन अभियान” एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य नदी और जल संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन को बढ़ावा देना है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ और योजनाएँ चलायी जाती हैं ताकि नदियों का जलस्तर सुधरे, प्रदूषण कम हो, और जल को स्वच्छ व सुरक्षित बनाया जा सके इसी क्रम में आज जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर परिषद जयसिंहनगर अध्यक्ष अध्यक्ष सुशीला चक्रधारी शुक्ला के द्वारा हनुमान सागर तालाब की साफ सफाई के कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त आयोजित कार्यक्रम में अंत्योदय समिति के अध्यक्ष निर्मल द्विवेदी,नगर परिषद उपाध्यक्ष संपत कुमार मिश्रा पार्षदगण नीरज शर्मा,शिवानी राजन उपाध्याय, फूलमती बैगा,कैलाश बैगा, रनिया बैगा,सुरेंद्र राव,गुड़िया परदेशी अहिरवार,दीपक बैगा,दिवाकर पयासी ,राम नारायण पाण्डेय,राजेश द्विवेदी आदेश शुक्ला राजा,पंकज पाण्डेय तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशांत सिंह ठाकुर एवं इंजीनियरिंग राधारामण द्विवेदी ,सुनीता बैगा,ऋषिकेश मिश्रा परिषद के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।






