कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने चौपाल लगाकर किया ग्रामीणों से संवाद, योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी

नसीमखान
सांची जनपद के ग्राम रतनपुर में धरबी आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर आयोजित

रायसेन,
जनजातीय समुदायों के समग्र विकास और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गुरूवार को सांची जनपद की ग्राम पंचायत वनगवां के ग्राम रतनपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर जाना कि उन्हें शासन की कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ मिला है।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि शासन द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्रामीणों के पास पहुंचकर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। ग्रामीणजन भी इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएं। उन्होंने सांची जनपद सीईओ तथा पंचायत सचिव से ग्राम रतनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, संबल कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों की संख्या तथा विकास कार्यो के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र ग्रामीण को शासन की योजनाओं का लाभ सुगमता से समय पर मिले। कोई भी पात्र ग्रामीण योजनाओं के लाभ से छूटे नहीं। शिविर में अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा आवेदन भी लिए गए। इस अवसर पर सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सांची जनपद सीईओ श्रीमती बंदू सूर्यवंशी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत सचिव तथा मैदानी अमला उपस्थित रहा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश