सांची में नलजल योजना पर अधर में लटका अमल, नाराज अध्यक्ष ने जताई चिंता, वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात

नसीमखान

सांची,,
इतिहास के पन्नों में दर्ज सांची नगर आज पेयजल संकट से जूझ रहा है। नगर में वर्षों पूर्व करोड़ों की लागत से स्वीकृत नलजल योजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है। योजना की धीमी रफ्तार और घटिया निर्माण कार्य से न केवल नगरवासी परेशान हैं बल्कि नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम समेत कई पार्षद भी नाराज हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (MPUDC) के वरिष्ठ अधिकारी आनंद सिंह से भेंट कर योजना की स्थिति से अवगत कराया और एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद अमित जोशी भी उपस्थित थे।
नगर की सड़कों को खोदकर अधूरे हाल में छोड़ देने से जहां आवागमन बाधित हुआ है, वहीं पक्की सड़कों की हालत भी खस्ताहाल हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और मलबा लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। स्थानीय लोगों को अब भी पेयजल संकट से निजात नहीं मिल पाई है।
अध्यक्ष रेवाराम ने आरोप लगाया कि संबंधित निर्माण एजेंसी लापरवाही बरत रही है और घटिया सामग्री से निर्माण कार्य कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ तो जनता के हित में उग्र कदम उठाए जाएंगे।
वरिष्ठ अधिकारी आनंद सिंह ने तुरंत प्रोजेक्ट मैनेजर और निर्माण एजेंसी को तलब कर फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि 21 अप्रैल तक हर हाल में योजना पूर्ण कर जलप्रदाय शुरू किया जाए। अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए आनंद सिंह का आभार प्रकट किया है।
नगरवासियों को अब 21 अप्रैल की उम्मीद है, जब वर्षों की प्रतीक्षा के बाद उन्हें स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश