नसीमखान
रायसेन,
प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन कार्य में प्राथमिकता में किये जा रहे है। जनसामान्य को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर जल संरचनाओं के संरक्षण किये जाने की शपथ भी दिलाई जा रही है। स्कूलों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जल के महत्व, जलवायु परिवर्तन के दुषप्रभाव और पौधरोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसी प्रकार स्कूलों में भी जल संरक्षण विषय पर चित्रकलां, निबंध लेखन आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।






