सांची में अनैतिक गतिविधियों के विरोध में उद्धव शिवसेना का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।

नसीमखान
महामाई मंदिर से निकली रैली, कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
सांची ,,बौद्ध धर्म की आस्था का केंद्र माने जाने वाले पवित्र स्थल सांची में बढ़ती शराब माफिया और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ उद्धव ठाकरे की शिवसेना इकाई ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। भारी संख्या में जुटे शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रायसेन मुख्यालय स्थित महामाई मंदिर से वाहन रैली निकाली, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची।
कलेक्ट्रेट परिसर में शिवसेना प्रतिनिधिमंडल मे शामिल शिवसेना संभाग प्रमुख सतेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व मे शिवसेना पदाधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सांची की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को बचाने के लिए नगर में पनप रही अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा, लकड़ी जुआ और जिस्मफरोशी जैसी अनैतिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।एवं शराब दुकानों के लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दुकानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाते हुए इस स्थल को शराब मुक्त किया जाये।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शराब माफिया घर-घर तक शराब पहुंचा रहे हैं, जिससे नगर की पवित्रता और छवि दोनों पर आंच आ रही है। साथ ही यह भी कहा गया कि सांची एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इन अवैध गतिविधियों से पर्यटकों की सुरक्षा को भी खतरा बढ़ गया है।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान थाना प्रभारी इन अनैतिक गतिविधियों को रोकने में पूरी तरह विफल रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि उन्हें तत्काल हटाकर किसी तेजतर्रार, कर्तव्यनिष्ठ थाना प्रभारी की नियुक्ति की जाए ताकि नगर की गरिमा को पुनः स्थापित किया जा सके।
शिवसेना ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश