अतिक्रमण की भेंट चढ़े नाले-नालियां, गंदगी से बढ़ रहा मच्छरों का खतरा।विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्वच्छता के दावों के बीच जमीनी हकीकत पर उठ रहे सवाल।

नसीम खान सांची
सांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची में स्वच्छता के दावे भले ही बड़े-बड़े किए जा रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट दिखाई दे रही है। नगर के कई नाले-नालियां अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं, जिससे गंदगी फैलने के साथ-साथ मच्छरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इससे स्थानीय लोगों में बीमारियों को लेकर चिंता बढ़ने लगी है।
बताया जाता है कि शासन-प्रशासन द्वारा नाले-नालियों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाने की बात कही जाती रही है, लेकिन नगर में कई स्थानों पर अतिक्रमणकारियों ने नालों और नालियों पर कब्जा कर पक्के निर्माण तक कर लिए हैं। प्रभावशाली लोगों के सामने प्रशासन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।
इतना ही नहीं, नगर में बढ़ते अतिक्रमण का असर सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर सड़कों की चौड़ाई सिमटकर गलियों जैसी हो गई है, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर में फैली गंदगी से जहां वातावरण प्रदूषित हो रहा है, वहीं मच्छरों की बढ़ती संख्या से बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। पहले कभी-कभार कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाता था, लेकिन लंबे समय से यह व्यवस्था भी ठप पड़ी बताई जा रही है।
ऐसे में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की छवि को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि नगर में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और नाले-नालियों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए, ताकि लोगों को गंदगी और बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके।
अब देखना यह है कि ऐतिहासिक नगरी की स्वच्छता और छवि बचाने के लिए प्रशासन कब ठोस कदम उठाता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान