आज प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से उतरवाये माइक।
मांस मछली अंडे की दुकानों का किया निरीक्षण।

नसीम खान
सांची,,, शासन के निर्देश पर आज नगर के धार्मिक स्थलों से माइक हटवाए गये वहीं बाजार में मांस मछली अंडे की दुकानों का निरीक्षण किया तथा चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार नगर के धार्मिक स्थलों पर शासन के निर्देशानुसार प्रशासन ने पहुंच कर जहां चार माइक लगे थे उनकी संख्या में कमी कराई तथा नियमानुसार ध्वनि की समय-सीमा निर्धारित की एवं इस संबंध में नियमों की जानकारी दी गई । एवं बाजार में पहुंच कर मांस मछली अंडे विक्रेताओं को नियम समझाते हुए इन दुकानों पर कांच लगाने अथवा आड़ में बेचने की समझाइश दी गई । इस संबंध में नगर के सभी मंदिरों से माइक संख्या कम कराईं गई तथा नियमानुसार ध्वनि नियंत्रित रखने के निर्देश दिये वहीं नगर की एक मात्र मस्जिद पर पहुंच कर माइक हटवाए गये तथा सीमित संख्या में माइक रखने व नियंत्रित ध्वनि का उपयोग करने की हिदायत दी गई जिससे आम व्यक्ति के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़ सके । इस सम्बन्ध में दिशा निर्देश की जानकारी दी गई सभी धार्मिक स्थलों पर प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया गया । मस्जिद कमेटी के लोगों द्वारा स्वयं प्रशासन के समक्ष माइको की संख्या कम की गई तथा मंदिरों पर भी मंदिर समितियों द्वारा माइक संख्या कम करते हुए प्रशासन को सहयोग किया गया । इस अवसर पर मस्जिद कमेटी की ओर से कमेटी पदाधिकारी उपस्थित थे तथा मंदिरों पर मंदिर समिति के सदस्यों ने भी स्वयं माइक संख्या कम की । इस अवसर पर प्रशासन की ओर से अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू थाना प्रभारी मानसिंह सहायक उपनिरीक्षक राजू यादव नगर परिषद की ओर से संपत्ति अधिकारी रमेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। इसके बाद प्रशासन ने बाजार में मांस मछली अंडे की दुकानों का निरीक्षण किया एवं दुकानदारों को नियमों की जानकारी दी गई दुकानदारों ने भी अपनी अपनी दुकानों पर आड़ की गई। इस अवसर पर श्रीमती साहू ने सभी से अपील करते हुए कहा कि शासन के निर्देश का पालन करते हुए नियमों के अंतर्गत अपने व्यवसाय करें ।

  • editornaseem

    Related Posts

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    नसीम खानसांची,,,अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सांची एवं सलामतपुर…

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    नसीम खानसांची,,, नगर में अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। शाम होते ही पुलिस का फ्लैगमार्च एवं गश्त शुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार