इको क्लब के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग
शहडोल। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, मझौली, जिला सीधी (म.प्र.) में उच्च शिक्षा विभाग एवं EPCO-भोपाल के दिशा-निर्देशानुसार इको क्लब एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान से Eco-club के अंतर्गत विभिन्न पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गीता भारती के कुशल मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इको क्लब प्रभारी डॉ. भावना नागेन्द्र द्वारा समस्त कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संयोजन किया गया।
दिनांक-13.01.2026 को इको क्लब के अंतर्गत “पर्यावरण संरक्षण” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। दिनांक 17/02/2026 को पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम (EEP) के अंतर्गत इको क्लब एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा वेस्ट मटेरियल से निर्मित सजावटी एवं उपयोगी वस्तुएँ, जैसे घर, गाँव एवं खेतों के मॉडल, फ्लावर पॉट्स, तोरण, झोपड़ी एवं मिट्टी की कलाकृतियाँ प्रस्तुत की गईं। साथ ही, स्थानीय एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों—जैसे बाजरा, ज्वार, रागी, मक्का आदि से निर्मित व्यंजनों तथा चिया सीड, अलसी, मेथी जैसे बीजों एवं ऑर्गेनिक खाद की स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी, विक्रय एवं वितरण किया गया। इस आयोजन के माध्यम से सतत जीवन शैली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ भावना नागेन्द्र एवं सुश्री रागिनी तिवारी द्वारा सह-संयोजन किया गया।
दिनांक 23/03/2026 को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई एवं नारे लगाकर यह संदेश दिया गया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य एवं जीव-जंतुओं के लिए अत्यंत हानिकारक है। साथ ही कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मानव श्रृंखला बनाकर प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाई गई।
इसके अतिरिक्त, दिनांक 25/03/2026 को “वर्मी कम्पोस्ट एवं ग्रीन कैंपस इनिशिएटिव” के अंतर्गत होम/किचन गार्डनिंग पर परियोजना कार्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा विभिन्न मौसमी सब्जियों, फलों एवं फूलों के बीजों को seedling-tray, ग्रो बैग्स एवं गमलों में रोपित किया गया। इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा गमलों को सजाकर पौधारोपण किया गया तथा पूर्व में लगाए गए सूरजमुखी, गेंदा, पपीता, चिया सीड एवं मेथी के पौधों का संरक्षण किया गया। साथ ही, रोजगारपरक दृष्टिकोण से मशरूम कल्टीवेशन का प्रयोगात्मक कार्य भी किया गया, जिसमें NSS प्रभारी डॉ. असलेंद्र जायसवाल द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इन सभी कार्यक्रमों में महाविद्यालय के समस्त संकाय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही, IQAC प्रभारी डॉ भावना नागेन्द्र, वर्ल्ड बैंक प्रभारी डॉ. बी.एल. सिंह आयाम, एनएसएस प्रभारी डॉ. असलेंद्र जायसवाल, डॉ रेनु सिंह, डॉ कोमल पाण्डेय सहित समस्त सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान एवं सहायक ग्रेड श्री गुलाब सिंह श्याम,संदीप सिंह कोल, मनीष सोनी स्टाफ एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में, इको क्लब द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। इन समस्त कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवं स्वच्छ जीवन शैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न हुई।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर