उपाय एप- बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान अब और आसान

नसीम खान संपादक

रायसेन,
बिजली फॉल्ट एवं बिल संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1912 और 0755-2551222 के साथ ही मोबाइल एप उपाय (UPAY) पर भी शिकायतें दर्ज होंगी। इस एप से सीधे उपभोक्ता अपनी शिकायत कॉल सेंटर में दर्ज करा सकते हैं। कंपनी के आईटी विभाग द्वारा इस एप के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान के अलावा विद्युत अवरोध एवं बिलिंग संबंधी शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है।

जानिए एप, क्या होगा फायदा
एप उपाय (UPAY) एप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को भोपालए नर्मदापुरमए ग्वालियर एवं चंबल संभाग के बिजली उपभोक्ता उपयोग कर सकेंगे।

ऐसे करें उपयोग
एप में उपभोक्ता बिल में दर्ज आईवीआरएस या उपभोक्ता आईडी नंबर सबमिट करेंगे तो उपभोक्ता के कनेक्शन के सभी विवरण स्वतः खुल जाएंगे। यदि बिजली उपभोक्ता की शिकायत अन्य व्यक्ति या अन्य पते की है तो अन्य व्यक्ति को शिकायत दर्ज कराने के लिए एप में अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा एवं अपने सभी विवरण दर्ज कराने होंगे जेसै शिकायत के पते के लिए उपभोक्ता को शहर, क्षेत्र, कॉलोनी एवं मकान नंबर की जानकारी भरनी होगी इसके बाद अपनी समस्या या मांग के अनुरूप शिकायत की श्रेणी चुनना होगा। ऐसा करने पर समस्या या मांग दर्ज हो जाएगी एवं एसएमएस से शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की जाएगी। शिकायत दर्ज होने के बाद अगले कुछ ही समय में कंपनी के कॉल सेंटर से कॉल आएगा। शिकायत वेरिफाई की जाएगी और उसे संबंधित बिजली जोन पर फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। इस एप के जरिए उपभोक्ता अपनी शिकायत की स्थिति भी जान सकेंगे। एप के जरिए उपभोक्ता बिजली बिल, विद्युत प्रदाय एवं डीटीआर संबंधी शिकायतें दर्ज करने के साथ ही ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान, बिल भुगतान की हिस्ट्री, सेल्फ मीटर रीडिंग, नवीन कनेक्शन एवं सोलर रूफटॉप नेट मीटिरिंग आवेदन भी कर सकेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला