कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशानुसार पेट्रोलियम डिपो भेजी गई अधिकारियों की टीमें, जिले के लिए लगातार हो रही पेट्रोल–डीजल की आपूर्ति

नसीम खान

जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है पेट्रोल–डीजल, सतत आपूर्ति हेतु अधिकारियों की निगरानी में पेट्रोलियम डिपो से लाए जा रहे हैं टैंकर

हिट एण्ड रन कानूनों के नवीन प्रावधानों के विरोध में ट्रक ड्राइवरों द्वारा की जा रही हड़ताल के कारण जिले में नागरिकों को परेशानी ना हो तथा पेट्रोल, डीजल, दूध, सब्जी सहित सभी जरूरी सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे, इसके लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में सभी आवश्यक उपाय तथा व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं।

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें। जिले में सभी पेट्रोल टैंक पर पर्याप्त मात्रा पेट्रोल–डीजल उपलब्ध है तथा इनकी सतत आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार एसडीएम गौहरगंज के नेतृत्व अधिकारियों तथा पुलिस की टीम बकानिया भोपाल स्थित डिपो पहुंची तथा जिले के लिए 17 टैंकर पेट्रोल–डीजल भरवाकर रवाना किए। नायब तहसीलदार श्री महेंद्र राजपूत, एस आई श्री केशव वर्मा और जेएसओ पूर्णिमा श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ नारयावली स्थित एचपीसीएल और आईओसीएल डिपो पहुंचे तथा जिले के लिए आवश्यक पेट्रोल डीजल टैंकर रवाना किए। इसके अतिरिक्त सागर और बीना स्थित डिपो भी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम भेजी गई हैं, जिनकी निगरानी में जिले के लिए पेट्रोल–डीजल की सतत आपूर्ति कराई जा रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़