कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्पॉन्सरशिप योजना, समेकित बाल संरक्षण योजना, पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना, मुख्यमंत्री कोविड 19 बाल सेवा योजना सहित विभाग की अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न बाल संरक्षण योजनाओं के तहत बालकों का संरक्षण पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जाए।
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा बाल श्रमिकों की ओर ध्यान आकृष्ट कराने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को बाल श्रम और भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, समिति के सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी श्री बृजेश कुमार जैन द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री कोविड 19 बाल सेवा योजना के तहत कोविड-19 महामारी के दौरान 01 मार्च 2021 से 31 जून 2021 की अवधि में जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हुई, उन बच्चों को पांच हजार रू प्रतिमाह तथा निःशुल्क खाद्यान्न एवं शिक्षा दिए जाने का प्रावधान है। जिले में मुख्यमंत्री कोविड 19 बाल सेवा योजना के तहत 28 बच्चों को चिन्हांकित कर योजना का लाभ दिया गया है। इसी प्रकार पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत दो बच्चों को योजना का लाभ दिया गया है। स्पांसरशिप योजना के तहत निराश्रित, अनाथ, बेसहारा बालकों को योजना के तहत प्रतिमाह प्रति बालक चार हजार रू के मान से राशि दिए जाने का प्रावधान है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 262 बालकों को योजना से लाभान्वित किया गया है। बैठक में महिला बाल विकास विभाग की अन्य योजनाओं तथा कार्यो की भी समीक्षा की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप