नसीम खान
सांची,,,गणेश उत्सव के समापन के साथ ही विसर्जन की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर में जगह-जगह स्थापित गणेश पंडालों में विसर्जन की तैयारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
प्रशासन द्वारा विसर्जन के लिए मार्ग और तालाब/विसर्जन स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं। नगर परिषद द्वारा विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने आयोजकों से अपील की है कि डीजे की ध्वनि निर्धारित सीमा में रखें, जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था का पालन करें और मूर्तियों के साथ प्लास्टिक व अन्य पूजन सामग्री तालाब में न डालें।
नगर परिषद सीएमओ ने बताया कि विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
इधर, गणेश भक्तों में विसर्जन को लेकर खासा उत्साह है, वहीं बप्पा को विदा करने को लेकर थोड़ी उदासी भी है।





