नसीम खान
सांची,,, आगामी गणेशोत्सव के विसर्जन पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।
थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के विभिन्न मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि विसर्जन पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं।
थाना प्रभारी ने कहा कि असामाजिक और आपराधिक तत्वों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विसर्जन जुलूस के रूट पर पुलिस बल तैनात रहेगा और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहेगी।
फ्लैग मार्च में पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।





