गर्मी की मार से सूना पड़ा विश्व धरोहर सांची, स्तूप परिसर में पसरा सन्नाटा।भीषण तापमान के चलते पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट, छोटे व्यवसायियों और स्थानीय रोजगार पर पड़ा असर।

नसीम खान सांची
सांची,,,
विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धरोहर और पर्यटन नगरी सांची, जो वर्षभर देश-विदेश के हजारों पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार रहती है, इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में आकर लगभग सूनी नजर आ रही है। लगातार बढ़ते तापमान ने न केवल पर्यटकों की आवाजाही को प्रभावित किया है, बल्कि इससे स्थानीय व्यवसाय और रोजगार भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
सांची की पहचान यहां स्थित लगभग ढाई हजार वर्ष पुरानी बौद्ध पुरासंपदा, भव्य स्तूपों और ऐतिहासिक स्मारकों से है। विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त यह स्थल भारतीय इतिहास, संस्कृति और बौद्ध सभ्यता का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यहां स्थित प्राचीन स्तूप, मंदिर, विहार तथा पुरातत्व संग्रहालय देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
संग्रहालय में भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के काल से जुड़ी अनेक दुर्लभ पुरावस्तुएं संरक्षित हैं। वहीं संग्रहालय परिसर में स्थित ऐतिहासिक ‘मार्शल हाउस’ भी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। इसी स्थान से पुरातत्वविदों ने बिखरी हुई प्राचीन धरोहरों को एकत्रित कर उनके संरक्षण और पुनर्स्थापन का कार्य प्रारंभ किया था।
सामान्य दिनों में पर्यटकों की भीड़ से गुलजार रहने वाला स्तूप परिसर इन दिनों वीरान दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण पर्यटक संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। दोपहर के समय परिसर में सन्नाटा पसरा रहता है और इक्का-दुक्का पर्यटक ही नजर आते हैं।
पर्यटकों की कमी का सीधा असर उन लोगों पर पड़ा है जिनकी आजीविका पर्यटन पर निर्भर है। स्तूप परिसर तक पर्यटकों को लाने-ले जाने वाले छोटे वाहन संचालकों, खाद्य सामग्री विक्रेताओं, स्मृति-चिन्ह बेचने वाले दुकानदारों तथा अन्य छोटे व्यवसायियों की आय में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई परिवारों के सामने रोजमर्रा का खर्च चलाना भी चुनौती बन गया है।
स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि वे तापमान में कमी आने और पर्यटकों की संख्या बढ़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका मानना है कि मौसम में राहत मिलने के बाद ही पर्यटन गतिविधियां पुनः गति पकड़ेंगी और उनका रोजगार पटरी पर लौट सकेगा।
सांची की ऐतिहासिक धरोहर आज भी पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार है, लेकिन भीषण गर्मी ने फिलहाल इसकी रौनक पर विराम लगा दिया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    नसीम खानसांची,,, दीपों का पर्व दीपावली नजदीक आते ही बिजली विभाग ने बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले…

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    नसीम खानसांची,,,,विश्व ऐतिहासिक नगरी सांची में इन दिनों इंटरनेट और नेटवर्किंग सेवा बुरी तरह गड़बड़ाई हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक