गर्मी में खुद के साथ बेजुबान पशु पक्षियों का भी रखे ध्यान/उपवन मंडला अधिकारी भूरा गायकवाड़

रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा

गर्मियां आते ही कूलर की डिमांड बढ़ जाती है, हो भी क्यों न एक बार पानी भरा नहीं कि बस दिनभर की फुर्सत। तो वहीं सुबह-शाम पौधों और घर के बाहर छिड़काव भी आप कर ही देते हैं ताकि आपके लॉन और घर की हरियाली में किसी तरह की कोई कमी न आने पाए। साथ ही साथ मौसम की ठंडक में थोड़ा इजाफा हो सके। मगर क्या आपने आस-पास मौजूद जीव-जंतुओं के बारे में सोचा है कभी? आखिर उन्हें भी तो इस मौसम की मार को झेलने के लिए इसी पानी की जरूरत होती है। अब इन बेजुबानों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए कौन आएगा? यह जिम्मेदारी भी तो आपकी ही है
भीषण गर्मी में इंसानों के साथ-साथ पक्षियों और जीव-जंतुओं को भी पानी की आवश्यकता होती है। उपवन मंडला अधिकारी पनपथा रेंज श्री भूरा गायकवाड़ ने ग्रामीण क्षेत्रीय जनों से अपील करते हुए कहा है कि अपने घर, छत, आँगन या पार्क में एक बर्तन में स्वच्छ पानी रखें — यह छोटा प्रयास कई जीवन बचा सकता है।

ताकि न भटकें ये बेजुबान

जिस तरह से आपके लिए जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था की गई है ठीक वैसे ही पक्षियों के लिए भी प्याऊ की व्यवस्था करें ताकि उन्हें भी गर्मी में साफ और ठंडा पानी मिल सके। क्योंकि भोजन तो जानवरों को कोई भी खिला देता है लेकिन साफ पानी न मिलने से उन्हें गर्मी में ज्यादा तकलीफ होती है। पानी खत्म होते ही दूसरा पानी और गर्म होते ही ठंडा पानी भरें, ताकि जानवरों को भी शुद्ध और ठंडा पानी मिल सके। तो वहीं पक्षियों के लिए भी जानवरों और पक्षियों से सुरक्षित रखते हुए ऐसे स्थान पर दाने की व्यवस्था कर दें। जिससे उन्हें खाने की तलाश में ज्यादा दूर न जाना पड़े।

एसडीओ भूरा गायकवाड़ ने अभियान से जुड़े

पनपथा रेंज में पदस्थ उपवन मंडला अधिकारी श्री भूरा गायकवाड़ भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों को दाना पानी की व्यवस्था उपलब्ध करा रहे साथ ही अपने क्षेत्र में भ्रमण कर बनी चौकियों में अपने वन कर्मियों से अपील करते हुए पशु पक्षियों को दाना पानी की व्यवस्था कर मानवता की अपील की है साथ ही बेजुबान पशुओं को भी पानी की व्यवस्था कराने का आग्रह किया श्री गायकवाड़ ने कहा कि इस अभियान से जुड़कर बेजुबान जानवरों एवं पक्षियों की जान बचाई जा सकती आईए हम सब भीषण गर्मी में पशु पक्षियों को भी पानी दाना देकर उनका जान बचाएं
इंसान होकर इंसानियत निभाएं
प्यासे पशु-पक्षियों को पानी पिलाएं एक मिट्टी का बर्तन, थोड़ा सा पानी
आपके घर की छत, बालकनी या आंगन में रख दें
गौरैया, कबूतर, कुत्ते, गाय सबकी प्यास बुझेगी
पुण्य भी मिलेगा, दिल को सुकून भी मिलेगा
आज से संकल्प लें:
रोज सुबह उनके लिए साफ पानी भरेंगे
गर्मी में ये नेक काम जरूर करेंगे
क्योंकि जब हम बेजुबानों का ख्याल रखते हैं,

तभी हम सच्चे अर्थों में ‘इंसान’ कहलाते हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार