चपेट में सांची, कागजों में स्वच्छता—जमीनी हकीकत बदहालगंदगी की।करोड़ों खर्च के बावजूद हाल बेहाल, नालियां जाम और मच्छरों का बढ़ता प्रकोप

नसीमखान सांची
सांची,,,विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल सांची में स्वच्छता के दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। वर्षों से स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद नगर की जमीनी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालात यह हैं कि नगर के अधिकांश वार्डों में गंदगी का अंबार लगा है और नालियां जाम होकर बदबू फैला रही हैं।
जानकारी के अनुसार नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए समय-समय पर बड़े स्तर पर अभियान चलाए जाते हैं, जिनमें फोटो सेशन और प्रचार-प्रसार तो खूब होता है, लेकिन धरातल पर इसका असर नगण्य दिखाई देता है। अंदरूनी गलियों में गंदगी पसरी हुई है और रहवासी बुनियादी सफाई सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
नगर के कई क्षेत्रों में नाले-नालियां अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं, जिससे जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जिम्मेदार विभागों की निष्क्रियता के चलते हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। बताया जाता है कि स्वच्छता कार्य की जिम्मेदारी एक एनजीओ को सौंपी गई है, लेकिन उसका काम भी केवल मुख्य सड़कों तक सीमित नजर आता है।
गर्मी के इस मौसम में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, जिससे आमजन बीमारियों की आशंका से चिंतित हैं। पहले जहां नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग होती थी, वहीं अब फॉगिंग मशीनें कार्यालयों में धूल खा रही हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वच्छता के नाम पर खर्च की गई राशि की यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो कई अनियमितताएं उजागर हो सकती हैं। पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन हर बार जांच के नाम पर लीपापोती ही होती रही है।
नगर की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था का असर यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों पर भी पड़ रहा है, जिससे सांची की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वच्छता व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए ठोस और स्थायी कदम उठाए जाएं।
यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो सांची की पहचान स्वच्छता नहीं, गंदगी से होने लगेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर