जिले में पोषण पखवाड़े के तहत आयोजित की जा रही हैं विभिन्न गतिविधियॉ

नसीमखान

आंगनवाड़ी केन्द्र कोलुआ में स्वस्थ्य जीवन शैली हेतु आवश्यक पोषण आहार की दी गई जानकारी

रायसेन,
जिले में मनाए जा रहे पोषण पखवाड़े के तहत सम्पूर्ण जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में एकीकृत बाल विकास परियोजना सिलवानी अंतर्गत आँगनवाडी केन्द्र कोलुआ में पोषण पखवाड़ा आयोजन में जिला कार्याक्रम अधिकारी दीपक संकत एवं परियोजना अधिकारी आविदा वी शामिल हुए। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत द्वारा पोषण पखवाडे की निर्धारित गतिविधियों व पोषण ट्रैकर में मॉडयूल को लोकप्रिय बनाने एवं सीमेम समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन माडयूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन एवं चिन्हित कुपोषण बच्चो एवं पोषण प्रबंधन साप्ताहिक फोलोअप आदि पर उपस्थित महिलाओं से चर्चा की गई।
आंगनवाडी केन्द्र कोलुआ में महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को स्वस्थ्य जीवन शैली हेतु उचित पोषण आहार लेने की समझाईश दी गई। साथ ही बच्चों का वजन व ऊॅचाई/लम्बाई मापी गई, माता पिता को बच्चों के वजन और लम्बाई/ऊॅचाई के संबंध में जानकारी देते हुए उनके पोषण स्तर के बारे में बताया गया। उपस्थित महिलाओं और किषोरियों को पोषण शपथ भी दिलाई गई। इसी प्रकार मिलेट्स (मोटे अनाजों) के बारे में चर्चा की गई। पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा उपलब्ध होने के कारण मिलेट्स (मोटे अनाजों) को स्थानीय भोजन में शामिल करने से संबंधित व्यवहार में बदलाव हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु आंगनवाडी केन्द्रों पर मिलेट्स मोटे अनाजों एवं स्थानीय फल/सब्जियों का उपयोग कर व्यंजन प्रतियोगितायों का आयोजन किया जा रहा है। आंगनवाडी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाऐं व धात्री महिला एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

  • editornaseem

    Related Posts

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    राहुल चिड़ार | Live khabar india सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल मृतक के परिजनों को गहरे सदमे में डाल…

    दतिया। (एजेंसी ) मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां